मुख्यमंत्री डॉ यादव खाचरोद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे, आश्रम के भंडारे में संतजनों और आम जनता के साथ बैठकर भोजन किया

_______________________________________

रक्षाबंधन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं
_______________________________________

लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई
_______________________________________

उज्जैन 19 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर खाचरोद के ग्राम चिरोला फंटा में स्थित संत स्व श्री श्री 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इसके पूर्व खाचरोद में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम पहुंचकर यहां स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया, इसके पश्चात षोडशोपचार पूजन किया। पूजन पंडित श्री आशीष शर्मा, पंडित श्री गोपाल शर्मा और पंडित श्री श्याम कुमार शर्मा ने संपन्न कराया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संत श्री निजानंद जी महाराज के गादी स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती की। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक नागदा खाचरोद श्री दिलीप सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री राजेश कुशवाहा, श्री नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सीताराम परमार, उपाध्यक्ष श्री सज्जन सिंह अर्जला, सचिव श्री बालचंद जी रावत, व्यवस्थापक श्री रामानंद जी, सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह वाचाखेड़ी, श्री ओंकार लाल पाटीदार, श्री बाबूलाल जी नायमा और श्री अशोक जी राजावत मौजूद थे ।

पूजन-अर्चन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम में संत स्व श्री सच्चिदानंद जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में संतों और स्थानीय नागरिकों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आश्रम के सामने रक्षाबंधन कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं से राखी बंधवाई।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |