अकोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता, नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अकोदिया।। दिनांक 24.06.2024 को फरियादी चन्द्रसेन पिता अनुराज पारदी उम्र 32 साल निवासी अकोदिया मण्डी ने थाना अकोदिया आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 20.06.24 को उसके मामा चिन्चोली व उनकी लडकी उसके घर अकोदिया मण्डी आए थे कि दिनांक 22.06.24 की रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मामा की नाबालिक लडकी को बहला-फुसला कर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अकोदिया जिला शाजापुर में अप.क्र. 145/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिहं राजपूत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल एंव एसडीओपी शुजालपुर श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन मे टीम गठित की जाकर दिनांक 28.06.24 को अपहर्ता को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द की गई व पीडिता के कथनों के आधार पर प्रकरण मे धारा 366,376,376(2) (एन) भादवि, 3/4, 5(एल)/6 पास्कों एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी आशिक उर्फ भास्कर पिता अजेन्द्र पारदी की तलाश शुरु की गई जो घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी कि दिनांक 18.08.24 को आरोपी आशिक उर्फ भास्कर पिता अजेन्द्र जाति पारदी उम्र 19 साल निवासी ग्राम रायपुर घिनोची चकपे थाना नटेरन जिला विदिशा हाल गौंड बस्ती गांधीनगर भोपाल को गांधीनगर भोपाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय शुजालपुर पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायलय के आदेष से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी रामकिशन गौड, सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक बलराम यादव, आरक्षक रवि वर्मा, यासिर, होकम कारपेन्टर, जगदीश लववंशी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |