थायराइड से हुई सूजन को दूर करेंगी ये 4 चीजें, एक्सपर्ट से जानिए

खानपान की अनहेल्दी आदतों के कारण लोगों में थायराइड की समस्या बढ़ रही हैं. इससे जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है. आपको बता दें कि थायराइड गर्दन के पास मौजूद ग्रंथि होती है. यही ग्रंथि हमारे शरीर में मौजूद थायराइड हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने का काम करती है. बता दें कि थायराइड को सिर्फ कंट्रोल में रखा जा सकता है.

अगर आपकी डाइट खराब या आप खान-पान में किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं, तो इससे थायराइड की समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है. न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाली कहती हैं किऐसी कई सारी चीजें हैं- जिन्हें खाने से थायराइड को कंट्रोल में किया जा सकता है. इन्हें खाने सूजन से समस्या से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

ड्रैगन फ्रूट

थायराइड के चलते सूजन हो गई है तो ड्रैगन फ्रूट को खाएं. इसमें भरपूर मात्रा में आयोडीन पाया जाता है. ये थायराइड फंक्शन के लिए जरूरी है. इन्हें खाने से हमारे शरीर में ब्लड फ्लो भी ठीक होता है. ऐसे में आप ड्रैगन फ्रूट को डाइट में शामिल करें.

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. आयुर्वेद में इसका काफी महत्व माना गया है. इसे खाने से थायराइड के कारण हुई शरीर में सूजन कम होती है. आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं.

अनानास

अनानास में विटामिन सी के साथ-साछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये थायराइड ग्लैंड के फंक्शन को बैलेंस रखने में मदद करते हैं. अनानास यानी पाइन एप्पल में मैग्नीज भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्ब करने में मदद करता है. सूजन कम करने के लिए इसे खा सकते हैं.

एवोकाडो

एवोकाडो काफी महंगा फल है लेकिन थायराइड में काफी फायदेमंद है. इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, हेल्दी फैट्स, पोटेशियम और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इससे न सिर्फ थायराइड कंट्रोल में रहता है बल्कि ब्लड शुगर में स्थिर रहता है. बहरहाल, आप इन चीजों को डाइट में शामिल करके थायराइड की सूजन को कम कर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |