इंदौर के नगर निगम परिसर में महापौर ने किया ध्वजारोहण, की यह बड़ी घोषणा

इंदौर। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर कार्यालय में महापौर एवं एआईसीटीएसएल के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया और देशवासियों को बधाई दी, इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा क्लीन इंदौर डिजिटल इंदौर के साथ अब सुपर इंदौर बनेगा वहीं इस मौके पर महापौर ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर बीआरटीएस सुविधा को मांगलिया टोल तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

देवास नाका से मांगलिया टोल तक फीडर रूट की लंबाई 7 किलोमीटर है। वर्तमान में राजीव गांधी से देवास नाका तक बीआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 11.50 किलोमीटर है, एवं राजीव गांधी से सिलिकॉन सिटी तक फीडर रूट पर भी आई बसों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में 59 आई बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 29 सीएनजी एवं 30 इलेक्ट्रिक बसें सम्मिलित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |