विनेश फोगाट को CAS से क्यों नहीं मिली 100 ग्राम की छूट? अपील रद्द करने के पीछे ये है असली वजह

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) ने भारत के स्वतंत्रता दिवस से बस एक दिन पहले विनेश फोगाट की अपील को रद्द कर दिया. CAS के इस फैसले के साथ ही भारतीय फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया. 3 घंटे की सुनवाई और काफी चिंतन करने के बाद खेल के सर्वोच्च न्यायालय ने UWW (United World Wrestling) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के पक्ष को सही माना. इसका नतीजा ये रहा कि गोल्ड से चूकने के साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल से भी हाथ धोना पड़ा. ऐसे में सवाल उठता है कि इतने बड़े मुकाबले के लिए विनेश फोगाट को महज 100 ग्राम की छूट क्यों नहीं मिली? आइये जानते हैं.

छूट नहीं मिलने के 2 बड़े कारण

पहले रेसलिंग में अलग-अलग वेट कैटेगरी के सारे बाउट्स एक ही दिन में खेले जाते थे. तब पहलवानों को वजन मेन्टेन करने में दिक्कत नहीं आती थी. 2017 में इसमें एक बड़ा बदलाव आया. रेसलिंग के सबसे बड़े संगठन UWW ने फैसला किया कि ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े इवेंट्स दो दिन में कराए जाएंगे. तभी से रेसलर्स को वजन मेन्टेन की समस्या आने लगी. इस नियम को लाने के पीछे व्यूअरशिप और तमाम अन्य माध्यम के जरिए पैसा कमाना एक बड़ा कारण था. वहीं UWW के अध्यक्ष नेनाड लालोविच विनेश फोगाट मामले के बाद नियम के पक्ष में अपने तर्क रखे थे.

मुताबिक, लालोविच ने भारतीय पहलवान के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि 100 ग्राम छूट देना बड़ी बात नहीं है. फिर आपको 200 ग्राम भी छूट देना पड़ सकता है. छूट देने का कोई अंत नहीं है. वहीं ये दूसरे रेसलर्स के साथ भी अन्याय होगा. उन्होंने दूसरा कारण बताया था कि बहुत सारे पहलवान अपनी कैटेगरी छोड़कर दूसरे वेट कैटेगरी में खेलना पसंद कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें काफी वजन कम करना पड़ रहा है, जिसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

लालोविच ने कहा कि रेसलर्स सिर्फ मौजूदा इवेंट को देख रहे हैं, आने वाले 20-30 साल को नहीं. संगठन चाहता है कि पहलवान अपने नेचुरल वेट कैटेगरी में खेलें, ताकि उन पर कोई असर ना हो. इसके अलावा वास्तविक कैटेगरी में खेलने से बेस्ट प्रदर्शन निकलकर सामने आता है. UWW के ये तर्क CAS में विनेश पर भारी पड़ गए.

क्या है विनेश का मामला?

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी हिस्सा लिया था और इसके फाइनल तक पहुंची थीं. फाइनल की सुबह वजन नापने के दौरान उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया. UWW के नियमों के मुताबिक, कोई भी रेसलर को अपने कैटेगरी से ज्यादा वजन पाए जाने पर पूरे टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित हो जाता है. इतना ही नहीं उसके बाउट्स मान्य नहीं होते और उसे अंतिम रखा जाता है. जीतने की स्थिति में होने के बावजूद भी उसे मेडल नहीं दिया जाता. विनेश के साथ भी ऐसा ही हुआ. बता दें, विनेश इससे पहले 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलती आई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |