स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मध्य्रपदेश 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, जानें किन्हें मिलेगा सम्मान

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल यानी 15 अगस्त को प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें से 7 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को वीरता पदक मिलेगा। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्‍य मिश्रा (1 बार), निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्‍वकर्मा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट अतुल कुमार शुक्‍ला (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट मनोज कुमार कापसे को प्रदान किया गया।

विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति महोदय का पुलिस पदक:-

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) आशुतोष रॉय, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/ओएसडी म.प्र.भवन नई दिल्‍ली ए.साईं मनोहर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्‍त भोपाल योगेश चौधरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्‍ल्‍यू भोपाल मोहम्‍मद शाहिद अबसार, पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्‍यवस्‍था इंदौर (सेवानिवृत्‍त) मनीष कपूरिया, उप सेनानी 7वी वाहिनी विसबल, भोपाल (सेवानिवृत्‍त) भारत भूषण राय, मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर शारदा प्रसाद चौधरी तथा कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी इंदौर अशोक कुमार रघुवंशी को प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति महोदय का पुलिस पदक:-

पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल रेंज भोपाल अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, मुरैना सुशांत कुमार सक्‍सेना, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्‍तवार्ता) डॉ आशीष, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त क्राइम/मुख्‍यालय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्‍तव, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पु.मु. भोपाल सत्‍येन्‍द्र कुमार शुक्‍ला, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे, उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज अतुल सिंह, पुलिस उपायुक्‍त,जोन-3 इंदौर पंकज कुमार पाण्‍डेय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेन्‍द्र कुमार जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्‍वालियर सुमन गुर्जर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पु.मु. भोपाल मलय जैन, पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर दिनेश कुमार कौशल, पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्‍यालय भोपाल प्रणय कुमार नागवंशी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍ल ग्‍वालियर रामेश्‍वर सिंह यादव, स्‍टॉफ आफीसर टू डीजीपी पु.मु. भोपाल संदेश कुमार जैन, सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर वेदान्‍त शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्‍ल्‍यू उज्‍जैन अजय कैथवास, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त उज्‍जैन सुनील कुमार तालान, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल तिलकराज प्रधान, का.वा.निरीक्षक प्रेस पु.मु. भोपाल सैयद अशफाक अली, निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पु.मु. भोपाल सुनील कुमार राय, का.वा. सूबेदार (अ) कार्यालय उमनि ग्रामीण भोपाल डी.पी. सक्‍सेना, उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर भंवरलाल जायसवाल, सूबेदार (अ) 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल रेवाधर पंत, कार्यवाहक सूबेदार (अ) शाजापुर विष्‍णु प्रसाद व्‍यास, सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्‍ल्‍यू भोपाल राम कुमार मोरन्‍दानी, कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट नन्‍दकिशोर कोसरकर,का.वा. सहायक उप निरीक्षक छिंदवाड़ा केशव राव इंगले, का.वा. सउनि (चालक) एम.टी.पुल भोपाल सी.डी.डैनियल,प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्‍वालियर अशोक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 32 वीं वाहिनी विसबल उज्‍जैन राम रतन नन्‍देड़ा, प्रधान आरक्षक 293 आरएपीटीसी इंदौर अमरनाथ यादव, प्रधान आरक्षक 580 सातवीं वाहिनी विसबल भोपाल रामचंन्‍द्र सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर मोहनलाल सिंह तिवारी तथा का.वा. प्रधान आरक्षक 10 वीं वाहिनी विसबल सागर रमेश जोशी को प्रदान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |