शाजापुर, 13 अगस्त 2024/ आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग, खाकी के संग अभियान के अंतर्गत शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थानीय पुलिस बल द्वारा जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने किया।
देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए, इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडने और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने संदेश दिया कि हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर अपने घरों पर पूरे गर्व व सम्मान के साथ फहराएं तथा पूरे हर्षोउल्लास से राष्ट्रीय पर्व मनाएं।
तिरंगा यात्रा पुलिस लाईन, बस स्टेण्ड, बड़ा चौक तक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर सुश्री बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक, थानाप्रभारीगण व पुलिस बल के साथ एनसीसी केडेट्स, स्काउट-गाइड भी सम्मिलित हुए।