ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले 02 आरोपियों व एक बाल अपचारी को 48 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस
दिनांक –11.08.24
▪️गिरफ्तारशुदा आरोपियों से चोरी गया मश्रुका(ऑयल) व घटना में प्रयुक्त ईको कार की जप्त।
▪️कुल मश्रुका कीमती करीब 5,20,000 रू का आरोपियों से बरामद।

दिनांक 09.08.24 को फरियादी ने रात्री मे अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम सदावल में दो डीपी से ऑयल चोरी की घटना की रिपोर्ट की गई उक्त घटना पर से थाना महाकाल पर फरियादी रमेश कुमार सहायक यंत्री एम. पी. ई. बी. कार्यालक कार्तिक चौक उज्जैन की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 427/24 धारा 305 (E) बी.एन.एस, 136 भारतीय विधुत अधि का कायम किया जाकर अज्ञात आरोपीगण की पतारसी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।
मामले मे गठीत टीम के व्दारा अपने मुखबीर तंत्र के माध्यम से उक्त घटना कारित करने वाले तीन बदमाश सजन उर्फ सजनिया पिता भगवानलाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम उमरिया पोस्ट रुपाखेडी तराना थाना माकडोन उज्जैन, ओम प्रकाश पिता राजाराम उम्र 20 साल निवासी उमरिया पोस्ट रुपाखेडा तराना थाना माकडोन उज्जैन तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर मामले का मश्रुका आईल भरी केन, खाली केने ड्रम तथा घटना मे उपयोग की गई इको कार क्रमांक MP09AC3200 को जप्त किया गया है।
घटना में शामिल अन्य एक आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाकर मामले का शेष मश्रुका(ऑयल) बरामद किया जावेगा।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अजय कुमार वर्मा,उप निरी हेमन्तसिह जादौन, प्रआर 691 सुनील पाटीदार, प्रआर 1651 मनीष यादव, प्रआर 862 राजपालसिह यादव, प्रआर 177 भुपेन्द्रसिह चोहान, प्रआर 525 रवि चोहान, आर 1218 पंकज पाटीदार,सैनिक विशाल यादव की मुख्य भूमिका रही।

PRO Ujjain
Madhya Pradesh Police
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#ujainpolice
#उज्जैन
#ujjainwale

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |