आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

शाजापुर
—–
महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान व प्रशासक वनस्टाप सेंटर के मार्गदर्शन में लैंगिक संवेदनशीलता सप्ताह अंतर्गत आज किशोरी बालिकाओं का जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसी तारतम्य में पर्यवेक्षक श्रीमती किरण परमार द्वारा आंगनवाडी केंद्र उस्मानखेडी, सदनखेड़ी में बालिकाओं को सुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को ईसीसीई गतिविधि के तहत रचनात्मक तरीके से बच्चों कि दिशा, ज्ञान व शारीरीक गतिविधियां आयोजित की। पर्यवेक्षक श्रीमती सोमकला शर्मा के मार्गदर्शन में सेक्टर पनवाड़ी में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती हेमकांता मालवीय के नेतृत्व में आंगवाड़ी केंद्रो पर ईसीसीई गतिविधी करवाई गयी। पर्यवेक्षक श्रीमती किरण परमार के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र बछानिया, कोंटा सेक्टर जलोदा में विश्व स्तनपान सप्ताह समापन के अवसर पर बच्चों को मांसपेशियों की गतिविधि और रंगों का ज्ञान कराया गया तथा गर्भवती धात्री व अन्य महिलाओं को स्तनपान के बारे में बताया गया। इस दौरान स्तनपान कराने का सही तरीका व इसके महत्व के बारे में चर्चा की गई। साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामा तोमर के नेतृत्व में सेक्टर लाहोरी में स्तनपान सप्ताह मनाया गया, जिसमें माता-पिता दोनों को स्तनपान महत्त्व के बारे में समझाईश दी गई। साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती अमिता माथुर के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र बज्जाहेड़ा में महिलाओं से स्तनपान सप्ताह अंतर्गत आईवायसीएफ के प्रमुख बिंदुओ पर चर्चा की गई। साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती ममता परमार के नेतृत्व में आंगनवाड़ी 20.1 में बच्चो के साथ माताओं के लिए भी गतिविधियां करवाई गई।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |