प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

भोपाल/ 4 अगस्त 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे इसके लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का तत्परता से प्रयास किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीमभावना के साथ अपनी योग्यता एवं कुशलता के साथ समय पर करें। उन्होंने कहा कि जनहित के मामले में सभी को मिल कर कार्य करना चाहिए तभी हम अपने प्रदेश व जिले को ऊंचाईयों तक ले जाने में सक्षम हो पायेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व के मामले में देश में सबसे अच्छा कार्य हमारे प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कार्य करने की संस्कृति को विकसित करते हुए रीवा जिले व प्रदेश को उच्चतम शिखर पर ले जाने का आह्वान किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |