छतरपुर में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, मृतक की पत्नी और भाई ही निकले हत्यारे, जानिए पूरा मामला

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 15 जुलाई को बमीठा थाना क्षेत्र में आने वाले सददूपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्यारा कोई और नहीं भाई और पत्नी निकले हैं। मृतक का भाई भगवानदास और उसकी पत्नी से जब सख्ती से उसने पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।

आपको बता दें की मृतक हरिराम पटेल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस पूछताछ में मृतक के छोटे भाई भगवानदास पटेल ने बताया कि दवाई में पति को पत्नी ने नींद की गोलियां खिला दी थी जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे। उसके बाद पत्नी ने रस्सी से अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी और किसी को शक न हो इसके लिए लाश को पशु के बाड़े में फेंक दिया।

वारदात का कारण मृतक के भाई और उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले भाभी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है 15 जुलाई को हरिराम पटेल का शव संदीप की हालत में मिला था पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |