अपनी शादी में दूल्हे ने किया एनर्जेटिक डांस, परफॉर्मेंस देख छूट रही लोगों की हंसी, मिस ना करें ये मजेदार वीडियो

आज के समय में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दौरान खूब मस्ती करते हैं. कहने का मतलब है वह शादी के हर लम्हे और रस्म को एंजॉय करते हैं. खासकर शादी में डांस से जु़ड़े वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं. इन वीडियोज को लोगों द्वारा सिर्फ देखा नहीं जाता बल्कि जमकर लोग एक दूसरे के साथ वीडियो को शेयर किया करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आज नाच लो बेटा, शादी के बाद रोना ही है.

एक बात तो है जिन्हें नाचना नहीं आता वो भी अपनी शादी दिल खोलकर नाचना शुरू कर देते हैं. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें एक दूल्हा मजे से स्टेज पर नाचता हुआ नजर आ रहा है. दूल्हे के डांस मूव्स को देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजा रहे हैं. इसके अलावा साथ में खड़ी दुल्हन भी स्टेज पर थिरकती नजर आ रही है. हालांकि आलम ऐसा है कि दूल्हे को देखने के बाद लोग मौज लेते नजर आ रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म का गाना ‘आई प्यार की ये रूत’ पर काफी जबरदस्त तरीके से डांस करता नजर आ रहे हैं. मेहमानों के सामने उसकी परफॉर्मेंस काफी ज्यादा एनर्जेटिक नजर आ रही है. दूल्हे के डांस मूव्स को देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजा रहे हैं. इसके साथ में खड़ी दुल्हन भी स्टेज पर थिरकती नजर आ रही है. उसका साथ देने के लिए उसके दोस्त भी ताली बजाकर उसकी तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @p_r_i_n_c_e_09242 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर मजाकिया अंदाज में कहा कि – ‘मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ ये कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया.’ इसके अलावा और एक अन्य ने लिखा, ‘ ये दूल्हा टिक-टॉकर लगता है भाई.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |