संभागायुक्त श्री गुप्ता की अध्यक्षता में वन- राजस्व भूमि संबंधी प्रकरणों का समन्वय से निराकरण के संबंध में बैठक सम्पन्न जीआईएस विशेषज्ञों से भूमि के नक्क्षे तैयार करवाकर वन एवं राजस्व भूमि के प्रकरणों का निराकरण करें -संभागायुक्त श्री गुप्ता

शाजापुर, 03 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता एवं सीसीएफ श्री एम आर बघेल की उपस्थिति में वन एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

शनिवार शाम को आयोजित इस बैठक में उज्जैन संभाग के नीमच जिले की जावद तहसील के मोरवन एवं जनकपुर में एमपीआईडीसी को आवंटित की गई जमीन पर औद्योगिक इकाइयों के कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा की वन और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से आंवटित भूमि के संबंध में सकारात्मक निर्णय ले, जिससे कि आवंटित भूमि पर उद्योग स्थापना का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय दायित्वों की सीमा में नियमानुसार अपने दायित्वों का निवर्हन करें। अंर्तविभागीय मामलों में संयुक्त दल बनाकर समन्वयपूर्वक समाधान करें। राजस्व व वन विभाग औद्योगिक विकास , पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास में समन्वय बनाकर सतत विकास के लिए कार्य करे। वन एवं राजस्व भूमि के प्रकरणों के संबंध में जीआईएस विशेषज्ञों की मदद लेकर भूमि का नक्क्षा तैयार करवाएं एवं विधिसम्मत तरीके से उनका निराकरण करें। बैठक में सीसीएफ श्री एम आर बघेल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास के महत्व को देखकर उक्त प्रकरणों का राजस्व एवं वन विभाग का सयुक्त दल बनाकर त्वरित निराकरण करने का कहा।

बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री रंजीत कुमार, उपायुक्त भू अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत, नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैन, नीमच डीएफओ श्री एस.के. अटोदे, एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री राजेश राठौर सहित नीमच जिले के वरिष्ठ राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 12/1247/चन्देलकर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |