Bigg Boss OTT 3 की विनर कैसे बनी Sana Makbul? जानिए वो 5 वजह, जिन्होंने आसान की जीत की राह

सना मकबूल सिर्फ खुद को डीवा कहती नहीं है, बल्कि वो खुद को किसी क्वीन से कम समझती भी नहीं हैं. भले ही उनके रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आईं, उन्होंने उन सभी परेशानियों का मुस्कुराते हुए सामना किया और नजीता सबके सामने है. सना बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बन चुकी हैं. शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स अभी तक इस बात को लेकर सोच में हैं कि आखिर सना कैसे ये शो जीत गईं. खासतौर पर रणवीर शौरी बिल्कुल भी इस फैसले के फेवर में नजर नहीं आए. सना को एक्टर जीत का हकदार नहीं मानते हैं.

लेकिन जिन लोगों का ये मानना है कि सना शो जीतने के योग्य नहीं थीं या फिर जो लोग ये मानते हैं कि उनका अपनी जीत को लेकर जो जज्बा था वो खराब था, तो उन सभी को एक्ट्रेस ने एक ही जवाब दिया है और वो है उनकी जीत और बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी. चलिए जानते हैं उन 5 वजहों के बारे में, जिनके चलते सना मकबूल इस शो की विनर बनीं और ये खिताब अपने नाम किया.

पहली वजह – सना मकबूल की जीत की पहली बड़ी वजह है कि वो पहले दिन से ही अपने खेल को लेकर फोकस्ड थीं. उन्होंने डंके की चोट पर ये बात सभी के सामने कई दफा कही कि वो ये शो जीतने आई हैं. उन्होंने शो के होस्ट अनिल कपूर से लेकर बिग बॉस तक के साथ पंगा लिया. जब भी उनसे पूछा गया कि क्या वो जीत के लिए कुछ भी कर सकती हैं, तो उन्होंने खुलकर कहा हां. एक्ट्रेस शो जीतने आईं थीं और जीतकर गईं भी.

दूसरी वजह – बिग बॉस का खेल पर्सनैलिटी, सही चीज़ों पर अपनी बात रखना और सभी टास्क को खेलकर खुद को साबित करने का होता है. सना मकबूल इन तीनों परीक्षा में पूरे नंबर से पास हुई हैं. सना ने खुलकर अपनी पर्सनैलिटी सभी के सामने पेश की. उन्होंने सभी टास्क परफॉर्म किए. साथ ही पूरे शो के दौरान उनकी आवाज हमेशा बुलंद रही. लोगों ने उन्हें काफी टार्गेट किया, लेकिन उन्होंने सुनी सबकी लेकिन करी अपने मन की.

तीसरी वजह – सना मकबूल के शो में आते ही उनपर कई तरह के आरोप लगे. सना को कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ अनिल कपूर ने भी कैलक्यूलेटिव सना का टैग दिया. जिसका मतलब था वो हर रिश्ता सोच समझकर अपने फायदे के लिए बनाती हैं. उनके घर में तीन ही दोस्त नजर आए रैपर नैजी, लवकेश कटारिया और विशाल पांडे. जब भी वक्त आया उन्होंने अपनी दोस्ती साबित की और अपनी दोस्ती के रिश्ते को किसकी के सामने झुकने भी नहीं दिया.

चौथी वजह – शो में जब सना मकबूल आईं तो वो जानती थीं कि रणवीर शौरी बड़े स्टार हैं. लवकेश कटारिया की फैन आर्मी का अंदाजा भी उन्हें शो के दौरान हो गया था. वहीं अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ अपना सपोर्ट लेकर आए थे. लेकिन सना मकबूल फिर भी सबसे भिड़ गईं. उन्होंने किसी की भी परवाह न करते हुए हमेशा अपने मुद्दों को उठाया. रणवीर की जहां सभी घर में इज्जत करते थे, वहीं उनकी बदतमीजी पर सना ने उन्हें फटकार भी लगाई. सना किसी के भी स्टारडम से जरा भी नहीं डरीं.

पांचवी वजह – सना मकबूल ने विशाल पांडे के शो से बाहर होने के बाद भी उनके हक में बात की. वहीं जब बात लवकेश कटारिया को बाहर करने की थी तो सना उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए नजर आईं. लेकिन फिर भी लवकेश बाहर हो गए. शो से बाहर होने के बाद सना को लवकेश काटारिया की फैन आर्मी का भी सपोर्ट भी मिला होगा. वहीं सना टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं और छोटे पर्दे के सितारे भी उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |