बड़नगर पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

बड़नगर पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, बलवा आदि जैसी धाराओं में 02 प्रकरण दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियो की धड़पकड़ हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री नितेश भार्गव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र परमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम व्दारा दिनांक 01.08.2024 को अप.क्र. 95/07.03.24 धारा 147,148,149,323,294,448,307 भादवि में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
दिनांक 03.07.2024 को जुबेर पिता फरियाद खाँ, शाहजहाँ पति साकिर खाँ, शहजादी पति जुबेर खाँ, सद्दाम पिता बसीर पटैल, यूनुस पिता फरियाद, नसरूद्दीन पिता फरियाद, बदरून पिता फरियाद सभी निवासी खेडामाधव बडनगर द्वारा एक मत होकर मजय्यैन कोसर पिता समीम कोसर निवासी पुलिस लाईन रतलाम को प्लाट पर कब्जा करने की बात को लेकर, लोहे पाईपों से मारपीट कर प्राँण घातक चोट पहुँचा कर घायल किया।
उक्त प्रकरण में आरोपी जुबेर पिता फरियाद (2) शाहजहाँ पति साकिर (3) शहजादी पति जुबेर (4) यूनुस पिता फरियाद (5) नसरूद्दीन पिता फरियाद निवासीगण खेडामाधव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिकक अभिरक्षा में भेजा गया था। अभियुक्त सद्दाम एवं बदरून घटना समय से फरार था।
आज दिनांक को सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराध के फरार आरोपी सद्दाम अपने घर पर आया हुया है सूचना पर से आरोपी के घर पर दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपी सद्दाम पिता बसीर उम्र 30 साल निवासी खेडामाधव को धर दबोचा एवं घटना में उपयोग किये गये लोहे के पाईप जप्त किया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

▪️आरोपी का विवरण व आपराधिक रिकार्ड –
सद्दाम पिता बसीर उम्र 30 साल निवासी खेडामाधव थाना बडनगर के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली गलोच, बलवा आदि जैसी धाराओं में कुल 02 प्रकरण दर्ज है।

▪️विशेष भूमिका–
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. हेमन्त कुमार कटारे, आर. 476 रुपेश पलें, आर. 736 मुकेश 939 अजय चौहान, आर. 1314 संदीप बामनिया, आर. 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भुमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |