सड़कों की नियमित मरम्मत कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में कहा

शाजापुर
——
सड़कों की नियमित मरम्मत कराते रहें। जिन मार्गों के शोल्डर खराब हो रहे हैं उन्हें भी दुरूस्त कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के शाजापुर जिले में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये। इस अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक श्री एसएन साहू, श्री संजय मेहर, श्री नरेन्द्रसिंह चौहान सहित उपयंत्रीगण मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित मार्गों एवं पुलिया निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गारंटी वाले मार्गों की नियमित रूप से मरम्मत कराते रहें। अधिकारी क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर मार्गों का रखरखाव देखें। वर्षा के दौरान जिन पुल-पुलियाओं पर पानी ओवरफ्लो हो वहां आवागमन रोकथाम के लिए बेरियर लगाएं। बेरियर पर रेडियम पट्टी भी लगाएं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 में 994.69 किलोमीटर के 291 स्वीकृत मार्गों में से 990.49 किलोमीटर के कुल 290 मार्ग पूर्ण कर दिये गये हैं। इसी तरह फेज-2 में 79.15 किलोमीटर के 5 स्वीकृत मार्गों में से सभी पूर्ण कर लिये गये हैं। फेज-3 में 170.67 किलोमीटर के 12 स्वीकृत मार्गों में से 154.50 किलोमीटर के 10 मार्ग पूरे कर लिये गये हैं। 2 मार्गों का कार्य प्रगतिरत है।

मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत 143.58 किलोमीटर की स्वीकृत 70 मार्गों, उन्न्यन कार्यक्रम के अंतर्गत 23.90 किलोमीटर के 3 मार्गों का उन्नयन, राज्य संपर्क कार्यक्रम के तहत 18.88 किलोमीटर के 6 मार्गों, राज्य मण्डी निधि से 17.57 किलोमीटर के 8 मार्गों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह मुख्य मार्ग से छूटी हुई मार्गों में 37.02 किलोमीटर के 21 मार्गों में से 30.68 किलोमीटर के 17 मार्ग पूर्ण हो गए हैं तथा अन्य विभागों द्वारा प्रदाय राशि में सोलर कंपनी द्वारा प्रदाय राशि से 15.56 किलोमीटर के स्वीकृत 4 मार्गों में से 13.72 किलोमीटर के 2 मार्गों का निर्माण पूर्ण हो गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1501 किलोमीटर की स्वीकृत 420 मार्गों में से 1472.47 किलोमीटर के 411 मार्गों का कार्य पूर्ण हो चुका है। 24.35 किलोमीटर के 8 मार्गों का कार्य प्रगतिरत है।
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |