रीवा से गोविंदगढ़ रेल मार्ग पूर्ण, शीघ्र ही गोविंदगढ़ तक होगी रेल परिवहन की सुविधा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल,, जून 2025 में सीधी तक होगा रेल-संचालन सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की समीक्षा की

भोपाल/ 01 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा से गोविंदगढ़ तक का रेलमार्ग बन चुका है। रेल संचालन के लिए रेल मंत्रालय को अनुमति पत्र भेजा जा चुका है। अनुमति प्राप्त होते ही रेल गोविंदगढ़ तक जाने लगेगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ से सीधी रेलमार्ग का कार्य जून 2025 तक पूर्ण हो जायेगा। 25 जून 2025 तक सीधी तक रेल का संचालन किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की समीक्षा की। सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा, पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय सहित प्रशासनिक एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री ने सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना विन्ध्य क्षेत्र की लाइफलाइन है। इसके बन जाने से विन्ध्य का सीधा जुड़ाव कलकत्ता से हो जाएगा और विंध्य क्षेत्र औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़कर और तेज गति से प्रगति कर सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशासन व रेलवे के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य में आने वाली अड़चनों को दूर करें। उन्होंने सभी टनल्स तथा नदियों में बनने वाले पुलों का कार्य प्रारंभ तथा सीधी के रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने हेतु रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |