विद्यार्थी पढाई के साथ ही खेल एवं अन्‍य रचनात्‍मक गतिविधियो में भी हिस्‍सा लें- श्री जैन

नीमच
========================
कलेक्‍टर ने नवोदय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को पुरस्‍कार वितरित
========================
विद्यार्थी अपनी पढाई के साथ ही खेलकूद एवं अन्‍य रचनात्‍मक गतिविधियों में भी अनिवार्य रूप से हिस्‍सा अवश्‍य लें। संभाग स्‍तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सभी कलस्‍टरों के नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अच्‍छा प्रदर्शन किया है। किसी भी प्रतियोगिता में हिस्‍ता लेना महत्‍वपूर्ण है। अत: विद्यार्थी पढाई के अलावा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी हिस्‍सा अवश्‍य ले। यह बात कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में 30 एवं 31 जुलाई 2024 को आयोजित संभाग स्‍तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके एसडीएम श्री पवन बारिया, प्राचार्य श्री नन्‍दकिशोर पंवार, उप प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र सिह शेखावत एवं शिक्षकगण तथा बडी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने संभाग स्‍तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए सभी आयु वर्ग के विजेता एवं उप विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर पुरस्‍कृत किया और उन्‍हें शुभकामनाएं भी दी। प्राचार्य श्री नन्‍दकिशोर पंवार ने प्रतियोगिता के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कहा कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में म.प्र., छत्‍तीसगढ, उडीसा राज्‍य के पांच कलस्‍टर उज्‍जैन, भोपाल, बिलासपुर, रायपुर एवं कटक के 120 बच्‍चों ने क्रमश: अण्‍डर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 30 विद्यार्थियों का चयन राष्‍ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जो सितम्‍बर माह में शिलांग में होगी।
प्रारंभ में प्राचार्य, उप प्राचार्य ने अतिथियों का स्‍वागत किया। छात्राओं ने स्‍वागत गीत प्रस्‍तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री भूपेश सिह जाट ने किया तथा अंत में उप प्राचार्य श्री शेखावत ने आभार माना।
#schooleducationdeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |