इंदौर शहर में यातायात सुधार की विशेष पहल लगातार जारी,कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 10 चौराहों का किया निरीक्षण,शहर के चौराहों पर यातायात को शीघ्र ही किया जायेगा सुगम

इंदौर
—-
*चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य बाधाएं हटाने के दिये निर्देश.

_________
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी सिलसिले में जहाँ एक ओर सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण और अन्य बाधाएं हटाई जा रही है, वहीं दूसरी और चौराहों पर भी लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं। इसी संदर्भ में आज यहाँ कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 10 चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने चौराहों के यातायात को शीघ्र ही सुगम करने के निर्देश दिये।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, डीसीपी ट्राफिक श्री अरविंद तिवारी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लौवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपने भ्रमण की शुरूआत गीता भवन चौराहे से की। इस दौरान उन्होंने चौराहे के यातायात को देखा। उन्होंने इस चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसी तरह उन्होंने मधुमिलन चौराहा, छावनी चौराहा, जीपीओ चौराहा, नवलखा चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, चोइथराम चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा रोड़, महू नाका चौराहा और गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा के यातायात का अवलोकन किया। उन्होंने मधुमिलन चौराहा पर रूक कर यातायात को सुगम बनाने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहाँ जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाये जिससे की वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, यातायात भी जाम नहीं हो। उन्होंने यहाँ यातायात को सुगम करने की हर संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहाँ ग्रेड सेपरेटर/फ्लाईओवर बनाने की संभावनाएं भी देखी जाये। ऐसी व्यवस्था यहाँ करे जिसका लाभ लम्बे समय तक मिले। इसी तरह उन्होंने चोइथराम चौराहा के यातायात को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा सहित अन्य चौराहों को भी सुगम यातायात के अनुकूल बनाने के निर्देश दिये। बताया गया कि उक्त चौराहों पर जल्द ही आवश्यकता के अनुसार यातायात सिग्नल के टाइमिंग को सुधारने लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार करने सहित अन्य बाधाएं हटाने के कार्य आदि किये जायेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि चौराहों पर यातायात सुगम बनाने के लिए चौराहावार कार्ययोजना बनाई जायेगी। इस कार्ययोजना को जन प्रतिनिधियों से चर्चा के उपरांत अंतिम रूप दिया जायेगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने विगत जून माह में किये गये चौराहों के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन की जानकारी भी ली। बताया गया कि उस दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन में सभी 6 चौराहों पर आवश्यक कार्य एवं सुधार प्रारंभ कर दिये गये है। बताया गया कि बायपास मार्ग बिचौली में आईलैण्ड के डिसमेंटलिंग का कार्य प्रगति पर है। रैडिसन चौराहा पर सर्विस रोड़ की इंट्री बंद करने हेतु कट बनाने का कार्य प्रगति पर है। फूट औवर ब्रिज बनाने हेतु डीपीआर तैयार की जा रही है। सत्य साईं चौराहा पर वर्तमान में ब्रिज कार्य प्रगतिरत होने से निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा लेफ्ट टर्न का निर्माण कार्य भी किया जायेगा। विजय नगर चौराहा की रिडिजाइनिंग की जा रही है। यह कार्य प्रगति पर है। पाटनीपुरा चौराहा पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर वहाँ लगी प्रतिमा को स्थानांतरित करने और रोटरी हटाने की कार्यवाही की जायेगी। इंडस्ट्री हाउस चौराहा पर लेफ्ट टर्न के लिए जगह रिक्त करा दी गई है। लाइट पोल शिफ्टिंग का कार्य शेष है।


#JansamparkMP
#indore
#roadsafety
#safetyfirst
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |