शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में शाजापुर जिला वेतन भुगतान के मामले में लगातार शीर्ष पर है।
वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया ने बताया कि शासकीय विभागों के शासकीय सेवको के माह जुलाई-2024 के वेतन भुगतान में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर है। आज माह के अंतिम कार्य दिवस तक 97.52 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन देयक पारित कर दिए है। कल अगस्त माह की 01 तारीख को शाजापुर जिले के 10077 कर्मचारियों के खाती में एक साथ वेतन जमा होगा, जिसमें 6868 रेगुलर, 405 नॉन रेगुलर तथा 2804 मानसेवी मानदेय कर्मचारी है। जिसमें 1980 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है। जिले में प्रत्येक माह की पहली तारीख को हो रहे वेतन भुगतान पर सभी कर्मचारी संगठनों एवं अधिकारियों ने धन्यवाद एवं बधाई दी है तथा कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
CM Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur