शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के गुलाना के अनुसूचित जाति विकास द्वारा संचालित बालक सीनियर छात्रावास (50 सीटर) के निरीक्षण के दौरान छात्रावास के संचालन में पाई गई कमियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई ने तत्काल प्रभाव से छात्रावास अधीक्षक छीतरमल पाटीदार को अधीक्षक के प्रभार से मुक्त कर चकदुधाना के बालक जनजातीय आश्रम में शैक्षणिक कार्य संपादित किये जाने के लिए आदेशित किया है।
बालक सीनियर छात्रावास गुलाना के अधीक्षक का प्रभार बालक सीनियर छात्रावास पनवाड़ी अधीक्षक श्री देवनारायण सूर्यवंशी को अपने दायित्वों के अतिरिक्त सौपा गया है।
#JansamparkMP
#collectorshajapur