प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ,, ने इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्यों से चर्चा

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश की फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री पॉलिसी सबसे अच्छी पॉलिसी है। यह पॉलिसी 2002-23 की है। प्रदेश में फार्मा के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। फार्मा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री में कार्य करने के लिए युवाओं को टेक्निकल रुप से स्ट्रांग बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में फार्मा कलस्टर डेव्लप करने की संभावनाएँ बेहतर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सब्सिडी देने के साथ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों के प्रस्तावों पर राज्य सरकार द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्किल डेव्लप करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बायोटेक पार्क विकसित करने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर को प्रमोट किया जाए। बैठक में सदस्यों ने इण्डस्ट्रीज को पोल्यूशन फ्री जोन बनाने, फाइटो मेडिसिन डेव्लप करने, फार्मास्यूटिकल के लिए मेघनगर के पास नया एरिया डेव्लप करने का सुझाव दिया। बैठक में मध्यप्रदेश में फार्मेसी के व्यवसाय को और अधिक बढ़ाने पर चर्चा हुई। निवेशकों को आकर्षित किए जाने तथा एमएसएमई पॉलिसी पर भी विचार -विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह और इंडियन ड्रग मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के श्री ओम जैन, नरेश भंडारी , श्री परेश चावला, डॉ. दर्शन कटारिया, श्री अजय सिंह, श्री मनीष शर्मा उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |