बेसमेंट में चल रहें कोचिंग, धर्मशालाओं आदि संस्थानों का निरीक्षण करें: बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहें ,नक्शा तरमीम ,ई केवाईसी आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए

_______________________________________

उज्जैन / बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग, धर्मशालाओं आदि संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदंडों का मुआयना करें। आवश्यकता दिखाई देने पर बेसमेंट में संचालित इन संस्थाओं को बंद भी कराएं। यह निर्देश उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित सम सामयिक विषयों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ आपदा नियंत्रण के दृष्टिगत राजस्व ,जनपद, निकाय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सजग एवं सतर्क रहें। घाटों पर शिप्रा नदी के जल स्तर की सतत निगरानी की जाएं और प्रत्येक घंटे जल स्तर की रिपोर्ट दी जाएं। बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। सभी एसडीएम , तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी वीसी के जरिए बैठक में शामिल हुए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति की भी तहसीलवार समीक्षा कर अभियान अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राजस्व महा अभियान के तहत विगत सप्ताह सभी तहसीलों के पटवारियों को जिला मुख्यालय पर बैठाकर प्रकरणों का निराकरण किया गया जिससे 3 हजार से बढ़कर 13000 हजार नक्शा तरमीम के प्रकरणों के निराकरण की प्रगति आई। निर्देश दिए गए कि इसी प्रकार सप्ताह के अंतिम दिनों में पटवारियों को तहसील मुख्यालय पर बैठाकर नक्शा तरमीम सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने ईकेवाईसी और आरसीएमएस के प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |