ग्रामीणजन अपनी भूमि को समग्र एवं आधार से लिंक करवाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना ने सुनेरा, अभयपुर, रिछोदा, मेहंदी में किया निरीक्षण

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्रामीणजनों से कहा है कि वे अपनी भूमि को समग्र एवं आधार से लिंक कराएं। यह अनुरोध कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत शाजापुर तहसील के ग्राम सुनेरा, अभयपुर, रिछोदा एवं मेहंदी में लगाए गए शिविर के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों से किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया, नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल भी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने शिविरों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणजनों से कहा कि भूमि को समग्र एवं आधार से लिंक कराने पर शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में सुविधा होगी। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि वे ग्राम में जिन लोगों की मृत्यु हो गई है उनके नाम की भूमि पर उनके वारिसानों के नाम दर्ज करवाएं। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से कहा कि वे बटवारे के साथ ही अपने हक की भूमि को नक्शे में प्रदर्शित करवाएं।
अभयपुर के शिविर में पटवारी द्वारा पर्याप्त प्रगति प्रदर्शित नहीं करने पर कलेक्टर ने प्रगति हासिल होने तक वेतन आहरण पर रोक लगाने तथा नोटिस देने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण करें।
ग्राम सुनेरा में कलेक्टर ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#rajaswamahaabhiyan2_mp
#revenuedeptmp
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |