हरमनप्रीत और श्रीजेश के दम पर जीती टीम इंडिया, आयरलैंड को 2-0 से हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी जीत दर्ज की है. पिछले मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने वाली कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने पूल स्टेज के अपने तीसरे मैच में जोरदार वापसी की और आयरलैंड के खिलाफ बिना किसी परेशानी के 2-0 से जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया की इस जीत के स्टार एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत ही रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागे. इस जीत के साथ टीम ने अपने पूल बी में तीसरा स्थान बरकरार रखा है.

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जोरदार शुरुआत की थी. फिर अगले मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ उसे 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था. इन दोनों ही मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने बिल्कुल आखिरी मिनटों में गोल दागकर मुकाबले को टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ा था. इस बार भी हरमनप्रीत ने ही निर्णायक गोल दागे लेकिन आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मिनटों के बजाए पहले हाफ में ही दोनों गोल दाग दिए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |