कलेक्टर सुश्री बाफना ने किये अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज 6 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सभी आवेदकों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समझें और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति पाने वालों में श्री पियूष चौहान पिता स्वर्गीय श्री रामेश्वर चौहान को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इसी तरह श्रीमती चंचल पति श्री दीपक पुत्री स्वर्गीय श्री नारूलाल भील, श्रीमती प्रीतिसिंह पति स्वर्गीय श्री उमेशसिंह, श्री शुभम सिंह परमार पिता स्वर्गीय श्री ईश्वरसिंह परमार, श्रीमती भावना श्रीवास्तव पति स्वर्गीय श्री दीपक श्रीवास्तव एवं श्री एलम मालवीय पिता स्वर्गीय श्री कैलाश चन्द्र मालवीय को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किये गये हैं।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#collectorshajapur
#JansamparkMP
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |