प्रसिद्ध सूफी गायिका की कार में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी, गुना में बंद हुई गाड़ी, पुलिस की लेना पड़ी मदद

गुना। जानी-मानी सूफी गायिका समरजीत सिंह रंधावा की कार में गुना जिले के एक पेट्रोल पम्प पर पानी भर दिया गया। इसके बाद रंधावा की कार खराब हो गई, उन्हें आधी रात को बियाबान इलाके में पुलिस की मदद लेना पड़ी और करीब 24 घंटों तक गुना जिले में ही यहां से वहां परेशान भी होना पड़ा। कानपुर निवासी समरजीत सिंह रंधावा इन दिनों मुम्बई में रहती हैं। वे 27 जुलाई को मुम्बई से कार द्वारा कानपुर जा रही थीं। रात लगभग 11.30 बजे उन्होंने गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राधेश्याम फीलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरवाया। कुछ देर बाद नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर गाड़ी बंद पड़ गई तो चालक द्वारा कार निर्माता कम्पनी से सम्पर्क किया गया।

 कम्पनी के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन कार की जांच की तो पता चला कि पेट्रोल के स्थान पर कार में पानी भर दिया गया है। समरजीत सिंह रंधावा ने तुरंत डायल-100 को फोन लगाया। पुलिस ने रंधावा और उनके चालक के साथ पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर तफ्तीश की तो पता चला कि गाड़ी में पेट्रोल की बजाए पानी भर दिया गया था। बताया जा रहा है कि पम्प पर संचालक संतोष मीना पहुंच गया, जिसने माफी मांगी और तर्क दिया कि बारिश की वजह से टैंक में पानी आ गया होगा वहीं गाड़ी में चला गया। रंधावा की गाड़ी गुना में ठीक हो सकती थी।

इसलिए वे रात में ही पुलिस की मदद से गुना आ गईं और अगले दिन रविवार को शाम 4 बजे दोबारा चांचौड़ा स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुंची, जहां मैनेजर और संचालक ने गाड़ी में खराबी सुधरवाने के लिए खर्च की गई राशि देने से मना कर दिया। समरजीत रंधावा ने चाचौड़ा में मामले की शिकायत की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि अब तक पेट्रोल पम्प संचालक और उसके पम्प के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |