पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को जीत से रोका, कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल ने बदल दिया खेल

न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय हॉकी टीम का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से बराबरी पर छूटा.पूल बी के मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को टीम इंडिया ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका . भारत को इस मैच में मिले दसवें पेनल्टी कॉर्नर पर यह पहला गोल आया जो सारी कहानी खुद कहता है .पिछले मैच में भी 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत के गोल की बदौलत ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और इस बार भी कप्तान ने ही टीम इंडिया की हार टाली.

रंग में नहीं दिखी हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया अर्जेंटीना के खिलाफ पूरे रंग में नहीं दिखी. टीम इंडिया पेनल्टी कॉर्नर के मोर्चे पर कमजोर दिखी. मैच में अर्जेंटीना पूरी तरह हावी रहा. 22वें मिनट में लुकास मार्टिनेज के गोल के दम पर अर्जेंटीना ने बढ़त भी बना ली. उसके बाद टीम इंडिया को अर्जेंटीना ने गोल के लिए तरसा दिया. अर्जेंटीना के गोलकीपर सैंटियागो तोमास तो दीवार बनकर खड़े हो गए और उन्होंने हरमनप्रीत के कई वार नाकाम कर दिए.

फिर हुई अर्जेंटीना से गलती

ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना टोक्यो ओलंपिक के पूल राउंड की हार का बदला ले लेगा, जहां उसे टीम इंडिया ने 3-1 से हराया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं. किस्मत से भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने गोल कर टीम इंडिया की वापसी करा दी.अब टीम इंडिया को मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. ये मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद उसे बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है, जहां जीत हासिल करना बेहद कठिन होने वाला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |