आगर मालवा , होमागार्ड लाईन में वृहद पौधारोपण किया गया

आगर मालवा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान ’’एक पौधा मॉं के नाम’’ एवं डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय म.प्र. जबलपुर के आदेशानुसार आज होमगार्ड लाईन उज्जैन रोड आगर में वृहद् रूप से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें होमगार्ड आधिकारी-कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह के आदेशानुसार नवनिर्मित होमगार्ड लाईन उज्जैन रोड़ पर जवानों द्वारा नीम, गुलमोहर, पीपल, अशोक, आम, बरगद, सागौन इत्यादि प्रकार के 100 पौधे जवानों द्वारा लगाये गये। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट द्वारा प्रत्येक जवान के साथ पौधा रोपण करवाया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट द्वारा भारत सरकार द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम ’’एक पौधा माँ के नाम’’ मुहिम की जवानों को जानकारी दी गई एवं जीवन में पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षों का महत्व के बारे में बताया गया, जवानों द्वारा लगाये गये पौधों की सुरक्षा संबंधी जानकारी जैसे- नियमित रूप से देख रेख करने की सलाह दी गई। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को निरन्तर जारी रखकर प्रतिवर्ष पौधारोपण हेतु सभी जवानों को सलाह दी गई। इस अवसर पर जिला सैनानी श्री विक्रम सिंह, प्लाटून कमाण्डर कमलेश सिंह हाडा, प्लाटून कमाण्डर कविता सोलंकी एवं 75 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

एक तो गर्मी, ऊपर से बिजली का धोखा… AC की ठंडी हवा लेने ATM बूथ के अंदर सो गया परिवार, अखिलेश ने शेयर किया Video     |     दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी, ISI ने इन्हें कैसे बनाया अपना ‘हथियार’?     |     जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, 2 से 3 आतंकवादियों को घेरा     |     पति मारपीट करता और अश्लील वीडियो बनाता… पत्नी ने दे दिया जहर, जंगल में जलाया शव; दिल दहला देगी कहानी     |     दिल्ली HC ने इस मामले में सुनाया फैसला, कहा- धारा 377 वैवाहिक बलात्कार को मान्यता नहीं देती     |     4 दिन में हिसार पुलिस के दो बयान, समझिए ज्योति मल्होत्रा केस में कैसे बदल रही थ्योरी?     |     शेयर मार्केट में मचा कोहराम, 15 मिनट में निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ स्वाहा     |     45 साल से एक्टिव-200 गतिविधियों में शामिल… टॉप नक्सली बसवराजू को मारने पर पुलिस ने क्या-क्या बताया?     |     750 किडनियां निकालीं… गेस्ट हाउस में ही चीरता था इंसान का शरीर, झोलाछाप अमित की क्रूरता की कहानी, क्या है ‘डॉक्टर डेथ’ से कनेक्शन?     |     अयोध्या: राम लला को कैसे मिला न्याय? सालों चली ‘कानूनी लड़ाई’ की हर कहानी होगी डिजिटल, 30 हजार से अधिक डॉक्यूमेंट कंप्यूटर में होंगे कैद     |