सौर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने, शाजापुर में आज सौर ऊर्जा परियोजना का निरीक्षण पर कहा

शाजापुर
—-
सौर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा। यह बात प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री Rakesh Shukla ने आज शाजापुर के ग्राम धतरावदा एवं देहरीपाल में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री अरूण भीमावद, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, सीईओ जनपद श्री अमृत राज मालवीय, श्री गोपाल सिंह राजपूत, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री मोहनसिंह जादौन, श्री जगदीश पाल, श्री मण्डलोई, सौर ऊर्जा परियोजना के राज्य प्रमुख श्री अवनेश शुक्ला, ओएसडी श्री बृजेश कुमार व्यास, एनजीएसएल के परियोजना निदेशक श्री संजय कुमार एवं क्षेत्र प्रभारी श्री इन्द्रजीत चंबलिया भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में हम पहचान बनाएंगे। शाजापुर जिले में निर्माणाधीन 03 परियोजनाओं से 450 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह प्रदेश में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर वर्ष 2030 तक 20 हजार मेगावॉट ग्रीन ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में आगर, शाजापुर एवं नीमच में निर्माणाधीन 1500 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 1000 मेगावॉट का उत्पादन शीघ्र ही शुरू होगा और शेष 550 मेगावॉट का उत्पादन जून 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि परियोजनाओं को निश्चित समय अवधि में पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित की जायेगी। यहां से उत्पादित विद्युत ऊर्जा रेलवे को भी दी जायेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का नाम सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी रूप से लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आमजन को भी भागीदार बनाने के लिए अभिनव योजना “ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” शुरू की है। इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल से राहत मिलेगी, बल्कि सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली के कारण हमारे प्राकृतिक स्त्रोतों पर भार भी कम होगा। इस अवसर पर उन्होंने धतरावदा एवं देहरीपाल में पौधारोपण किया और कन्ट्रोल रूम, स्वीच यार्ड तथा सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए लगाई गई सोलर प्लेट का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं से पानी, कोयला आदि प्राकृतिक ऊर्जा के स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने मंत्री जी को अवगत कराया कि जिले में ओर भी ऐसे पर्याप्त स्थान हैं जहां सोलर प्लांट लगाए जा सकते हैं। सोलर प्लांट लगने से क्षेत्रीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
CM Madhya Pradesh
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Arun Bhimawad
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |