सांवेर, विधानसभा, पंचायत कार्यालय बंद मिलने व राजस्व ई-केवायसी अभियान में शिथिलता के कारण सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

इंदौर

__________
वर्तमान मे राजस्व पोर्टल पर कृषकों का ई-केवायसी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा समस्त पंचायत कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से केम्प आयोजित कर ऑनलाईन ई-केवायसी कार्य के निर्देश दिये गये हैं।
जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत नागपुर के पंचायत सचिव धीरज सिंह पवार को नियमित रूप से पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित न रहने, राजस्व अभियान व अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में लापरवाही, वरिष्ठ कार्यालय को समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा श्री धीरज सिंह पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ द्वारा सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से समय पर उपस्थित रहें। विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में लक्ष्य प्राप्त किये जायें। कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। वर्तमान में राजस्व ई-केवायसी अभियान अन्तर्गत पंचायत में केम्प आयोजन एवं ई-केवायसी की प्रगति की प्रतिदिन जिला पंचायत कार्यालय द्वारा समीक्षा की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |