मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न,कलेक्टर ने किया संबोधित

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के तहत संचालित जिला बाल संरक्षण समिति एवं मिशन शक्ति के तहत संचालित वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में प्रदाय की जा रही सेवाओं, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत संचालित गतिविधियों में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा स्पांसरशिप योजना एवं मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना के प्रकरणों की प्रगति की जानकारी दी गई।

इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संतोष कुमार टैगोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय साल्विया, विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री मुकेश धनगर, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती नेहा जायसवाल, बाल संरक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र मीना, विशेष किशोर पुलिस इकाई सदस्य एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
DDepartment Of Women Child Development, Madhya Pradesh#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |