नेपाल के काठमांडू में विमान क्रैश…टेक ऑफ के दौरान लगी आग, विमान में सवार 5 की मौत

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक टेक ऑफ के दौरान विमान में आग गई. इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. नेपाल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई. बताया जा रहा है कि पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ. विमान में क्रू मेंबर सहित 19 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय दौरान घरेलू एयरलाइन सौर्य का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, इस विमान में 19 लोग सवार थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 5 शव बरामद किए गए हैं. कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है. हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया. पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |