इंदौर कलेक्ट्रेट में श्री आशीष सिंह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं- किया हाथों-हाथ निराकरण,जनसुनवाई सम्पन्न

इंदौर

__________
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका हाथों-हाथ यथासंभव निराकरण किया। उन्होंने अनेक महिलाओं को तात्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की। इसमें किसी को ईलाज तो किसी को मकान की मरम्मत आदि के लिए सहायता दी।
कलेक्टर श्री आशीष‍ सिंह के समक्ष राऊ क्षेत्र में रहने वाली आरती पिता रमणलाल जनसुनवाई में आयी। उसने बताया कि मेरा मकान रेलवे परिसर में 1994 से बना हुआ था। कुछ समय पहले उसे तोड़ दिया गया। मुझे मकान के लिए कुछ आर्थिक सहायता की जरूरत है। कलेक्टर ने तुरंत 10 हजार रुपये की मदद स्वीकृत की। इसी तरह प्रीति शिंदे को भी तात्कालिक जरूरत की पूर्ति के लिए 10 हजार रुपये की मदद दी गई। इसी प्रकार आजाद नगर में रहने वाली निलोफर पति इशरार और महू नाका क्षेत्र में रहने वाली माया यादव को रोजगार के लिए सिलाई मशीन स्वीकृत की गई।
जन सुनवाई में अपर कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही यथासंभव उनका निराकरण किया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। ऐसी समस्याएं जो मौके पर निराकृत नहीं हो सकी उनके लिए समय-सीमा तय कर निराकरण के निर्देश अधिकारियों की दिये गए। जन सुनवाई में आज कॉलोनियों में प्लाट संबंधी विवाद, अवैध कब्जे, पैसे के लेन-देन, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामले प्रमुख रूप से आये। अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि वे इन प्रकरणों की समीक्षा कर आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें।

#JansamparkMP
#Indore
#jansunwai
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |