शाजापुर
—–
एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत आज शाजापुर होमगार्ड लाईन में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रमसिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में विभिन्न ड्यूटियों में तैनात होमगार्ड सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समस्त होमगार्ड जवानों द्वारा नीम, अमलतास, जामुन, पीपल, गुलमोहर आदि के फलदार एवं छायादार वृक्षों के लगभग 150 पौधे रोपित किये गये। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह द्वारा सभी जवानों को पौधा रोपित करने की बधाई दी। उन्होंने सभी को लगाये गये पौधों की देखरेख करने के लिए निर्देशित भी किया।




CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur