कलेक्टर एसपी ने सालिया खेड़ी गौशाला में लगाया एक पौधा गौ-माता के नाम

आगर मालवा।।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान् पर एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु प्रदेश के साथ आगर-मालवा जिले में भी जगह-जगह पौधा-रोपण कर उनका संरक्षण कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया जा रहा है।
सोमवार को ग्राम सालियाखेड़ी में श्री राम गौसंवर्धन केन्द्र गौशाला में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी विनोद कुमार सिंह पहुंचे, जहां सर्वप्रथम गौ-माता का पूजन कर गौ-माता को गुड़ खिलाया गया। तत्पश्चात् कलेक्टर-एसपी के द्वारा पौधारोपण करने की अपील उपस्थितजन से की गई तथा स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर व एसपी के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तर्ज पर एक पेड़ गौ-माता के नाम लगाया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में श्री सोहन विश्वकर्मा, भारतीय किसान संघ के रमेशचंद दांगी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर राज सिंह जादौन, पार्षद अभिषेक पालीवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी यशवंत सिंह गायकवाड, पटवारी मोहित पालीवाल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं नव उदय पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राएं ग्रामीण व गौ-सेवकों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने किया तो वहीं आभार श्री सोहन विश्वकर्मा ने माना।
क्रमांक-106
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
#एक_पेड़_मां_के_नाम_AGAR
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |