गुरु पूर्णिमा पर शिक्षण सस्‍थाओं में गुरूपूर्णिमा उत्‍सव मनाया गया, शिक्षकों का किया गया सम्मान,कलेक्टर दिनेश जैन, विधायक श्री परिहार ने किया संबोधित

नीमच
========================
गुरु पुर्णिमा पर प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी रविवार को गुरूपूर्णिमा उत्‍सव समारोहपूर्वक मनाया गया और उपस्थित गुरूजनों का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों द्वारा सम्‍मान किया गया।
उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में आयोजित गुरूपूर्णिमा उत्‍सव में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं हेल्पिंग हैंड्स परिवार द्वारा शिक्षकगणों का शाल श्रीफल भेटकर और पुष्‍पमाला पहनाकर सम्‍मान किया । अतिथियों ने जाजू कॉलेज नीमच एवं उत्कृष्ट विद्यालय में गुरूपूर्णिमा उत्‍सव पर आयोजित समारोह में उपस्थित शिक्षकगणों का का सम्मान किया गया। हेल्‍पिग हैंड्स सस्‍था के पदाधिकारियों ने अति‍थियों को पौधा भेंट कर स्‍वागत किया ।
विधायक श्री परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु की महिमा को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ऋषि मुनियों के समान बताया है। हम सब अपने गुरु का सम्मान करते हैं गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति है। उन्होने कहा कि हमारे देश में प्राचीनकाल से ही समाज में गुरू का सर्वोच्‍च स्‍थान रहा है।
कलेक्टर श्री जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु बच्‍चों को जीवन में आगे बढने के मार्ग पर ले जाते है उन्‍हे जीवन जीने की कला एवं अनुशासन सिखाते है। गुरु की जीवन में बहुत बड़ी भूमिका है। ऋषिमुनि हमारे गुरु हुआ करते थे, राजाओं को शिक्षा गुरु ही देते आ रहे हैं, गुरु का मार्गदर्शन उन्हें शिक्षित करता है। पहले गुरु माता-पिता होते है और दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं।शिक्षक गुरु के रूप में पढ़ाते हैं,ज्ञान देते हैं,उनका भविष्‍य संवारते है। उन्‍होने कहा कि यह दिन गुरु वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, स्कूल एवं कॉलेज में सिखाने वाले एवं जीवनभर सिखाने वाले को भी गुरु ही होते है ।
इस मौके पर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति स्वाति चोपड़ा एसडीएम डॉ ममता खेड़े, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा , हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील खड़ेलवाल एवं शिक्षकगण व बडी संख्‍या में छात्र- छात्राए भी उपस्थित थे।
इसी क्रम में पीएम श्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्‍नात्‍कोत्‍तर महाविद्यालय नीमच में कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में सभी प्रोफेसर एवं सेवानिवृत हुए प्राचार्य एवं प्रोफेसरों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर गुरू पुर्णिमा उत्‍सव के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से किया गया। जिसे उपस्थित अतिथियों जनप्रतिनिधियों और शिक्षकगणों तथा छात्र- छात्राओं ने देखा व सुना।
इस कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विश्वदेव शर्मा, प्राचार्य श्री के.एल.जाट, सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री आर.एल.जैन, जावद कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री देवीलाल अहीर एवं उपस्थित सभी प्रोफेसरो का सम्मान किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
#schooleducationdepartment
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |