मक्सी में बिना, बीमा, परमिट, ओर खत्म रजिस्ट्रेशन के चल रहे दर्जनो, सवारी मैजिक ओर मेक्सिमो, 3 पहिया सवारी वाहन जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान, स्कूली बच्चो को भी छोड़ रहे ये वाहन,नागरिकों ने कहा आखिर अधिकारी मक्सी में क्यो नही कर रहे जांच,क्या कुछ सेटिंग है

मक्सी। मक्सी नगर में इन दोनों दर्जनों टाटा मैजिक और मैक्सिमो ओर 3 पहिया सवारी वाहन बिना बीमा फिटनेस परमिट के हाईवे पर खुले आम दौड़ रहे हैं कई ऐसे वाहन भी है जिनके रजिस्ट्रेशन की समय सीमा ही पूरी हो गई। उन्हें नियमानुसार रिनिवल करवाना चाहिए लेकिन वह भी बेखोफ होकर सड़कों पर सवारियां मक्सी से शाजापुर मक्सी से टोंक खुर्द मक्सी से कायथा, मक्सी से स्टेशन ला ले जा रहे है। लेकिन इन बिना बीमा परमिट फिटनेस के वाहनों की जांच करने और इन्हें पकड़ कर इन पर चालानी कार्रवाई करने की हिम्मत कोई जिम्मेदार अधिकारी नही जुटा पा रहे हैं । इस मामले में मक्सीनगर के जनप्रतिनिधि श्री एस के सिंह, श्री एस खान, आर एम मालवीय ने कहा कि। जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है तब जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर, यातायात पुलिस शाजापुर और मक्सी पुलिस मुंह दिखाई के लिए सड़क पर खड़ी हो जाती है और कुछ एक वाहनों के चालान बनाकर फिर अभियान ठंडा हो जाता है।

जबकि यह वाहन दिन में दर्जन भर बार मक्सी पुलिस थाने के सामने से गुजरते हैं लेकिन नेताओं के दबाव में मक्सी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है और यही वाहन शाजापुर बस स्टैंड से मक्सी की ओर दर्जन बाहर आते जाते हैं लेकिन शाजापुर की ट्रैफिक पुलिस भी न जाने किस दबाव में इन वाहनों की चेकिंग करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है ऐसे में हम शाजापुर कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत से निवेदन करते हैं कि आम नागरिकों के हित में स्कूली बच्चों के हित में मक्सी के दो दर्जन से अधिक इन सवारी वाहनों जो मक्सी से शाजापुर, मक्सी रेल्वे स्टेशन, मक्सी से कायथा, मक्सी से तराना की ओर चल रहे है की सघन चेकिंग की जाकर इन पर कार्रवाई करें और उनके दस्तावेज जिन में बीमा फिटनेस परमिट और अगर इनका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया हो तो उसे रजिस्ट्रेशन का रिनुअल जन हित में करवाये

नागरिकों ने यह भी कहा कि वाहनों के दस्तावेज को कंप्लीट करने का हमारा निवेदन इसलिए है कि बिना बीमा फिटनेस परमिट और रजिस्ट्रेशन समाप्त हुए वाहनों के साथ अगर कोई घटना दुर्घटना हो जाती है तो इनमें बैठी हुई सवारी या इनमें बैठे हुए स्कूली बच्चों को किसी भी प्रकार की क्लेम की सहायता नहीं मिलेगी ऐसे में इसका जिम्मेदार कौन होगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |