पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

_______________________________________

बड़नगर के ग्राम निमोदा में कलेक्टर ने पौध -रोपण के प्रति ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक
_______________________________________

कलेक्टर ने धरातल पर जानी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति
_______________________________________

उज्जैन / उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पौधारोपण और उसके संरक्षण के प्रति अलख जगा रहे हैं। इसी के साथ वे धरातल पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा ले रहें है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के ग्राम निमोदा के पंचमुखी गौशाला परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’के तहत पौध-रोपण कार्यक्रम में शामिल हुएं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्व सेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों द्वारा गौशाला और ग्राम के शांतिधाम में 350 पौधे लगाए गए। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा विधिवत पूजन कर त्रिवेणी का पौधा लगाया गया। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि पौधे लगाने के बाद अगर उनकी समुचित देखभाल न की जाए तो वह नष्ट हो जाते हैं। सभी पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक उचित देखभाल की जिम्मेदारी लें। विशेषकर बच्चे लगाए गए पौधों की सभी ऋतुओं में देखभाल करें। लगाए गए पौधों को भी स्वयं के साथ बड़ा होता देख आपके मन को संतुष्ठि मिलेगी। उन्होंने कहा कि मानव का जीवन इस पृथ्वी पर सीमित समय के लिए होता है, लेकिन वृक्षों का जीवनकाल काफी अधिक होता है। इसीलिए लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिल सके। कलेक्टर ने उपस्थित बच्चों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने आग्रह किया जिस पर बच्चों ने सहर्ष हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। पौध -रोपण और उनके संरक्षण में सक्रिय रहने वाले छात्र कमलेश की कलेक्टर ने प्रशंसा की ओर उसे प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में रेखा पति रामप्रसाद ने अपने 7 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बच्चे की दिव्यांगत पेंशन और उनके बीपीएल बनवाने के संबंध में आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने रेखा बाई का प्रकरण एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसे के साथ उन्होंने रेखा बाई का नंबर भी नोट किया ताकि उनकी समस्या के समाधान की जानकारी ली जा सकें।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों से राशन वितरण, बिजली आपूर्ति, आगनवाड़ी केंद्रो का संचालन, गर्भवती और धात्री माताओं की जांच और पोषण आहार वितरण, स्कूलों में पाठ्य पुस्तक और गणवेश वितरण, ग्राम में फसलों की स्थिति और उत्पादन, खाद का वितरण , सिंचाई सुविधा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा समस्त मूलभूत सुविधाओं और पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं के लाभ की संबंध जानकारी दी गई जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |