सावन के व्रत में इन चीजों को खाने से हो सकती है गैस और ब्लोटिंग

सावन के महीने में लोग भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आते हैं. जल अर्पित करने के लिए कावड़ उठाने से लेकर लोग इस महीने में सोमवार और मंगला गौरी का व्रत भी करते हैं. व्रत करना न सिर्फ धार्मिक बल्कि सेहत के लिहाज से भी सही माना जाता है, लेकिन व्रत कर रहे हैं तो खानपान की कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. व्रत में या इसके बाद ऐसी कुछ चीजें हैं जो नहीं खानी चाहिए. नहीं तो इससे आपके पेट में ब्लोटिंग, गैस की समस्या हो सकती है.

सावन का महीना 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू हो रहा है. अगर आप इस दौरान फलाहार व्रत रखते हैं तो खानपान का खास ध्यान रखें. तो चलिए जान लेते हैं कि व्रत के दौरान या फिर पारण करते वक्त किन-किन चीजों को खाने पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

चाय-कॉफी का सेवन न करें

व्रत के दौरान पेट खाली रहता है, इसलिए चाय-कॉफी के सेवन से बचना चाहिए. ये दोनों ही चीजें ज्यादा लेने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इससे न सिर्फ खट्टी डकारें आती हैं, बल्कि सीने में जलन भी होने लगती है और आप व्रत में काफी असहज महसूस कर सकते हैं.

इन स्नैक्स को लेने से बचें

व्रत के लिए लोग आलू के फीके चिप्स और टिक्की को स्नैक्स के तौर पर लेते हैं, लेकिन फ्राई की हुई चीजें खाली पेट खाने से गैस बन सकती है और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसके अलावा मार्केट में फलाहारी मखाने की नमकीन, चिप्स जैसी कई चीजें मिलती हैं, लेकिन ये चीजें न सिर्फ आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती हैं, बल्कि आप व्रत में ऐसी चीजों में हाइजीन को लेकर श्योर नहीं हो सकते हैं.

ये डेयरी प्रोडक्ट न लें

वैसे तो दूध से लेकर पनीर तक सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं, लेकिन व्रत में उन्हें लेने से बचें. कोशिश करें कि कम दूध ही लें, नहीं तो इससे भी आपके पेट में भारीपन हो सकता है. अगर दूध या पनीर ले भी रहे हैं तो ध्यान रखें कि ये लो फैट हो.

व्रत खोलने के दौरान न करें ये गलती

पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद शाम को व्रत पारण करते वक्त ज्यादा हैवी चीजें नहीं खानी चाहिए, नहीं तो इससे भी आपके पेट में ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है. ज्यादा मसालेदार या फिर तला हुआ खाना आपके पेट में भारीपन कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि खाने में दही, कम तेल और मसाले की चीजें ही शामिल करें. इसके अलावा 20/80 रूल फॉलो करें, यानी 80 प्रतिशत पेट भरा हुआ महसूस हो तभी खाना बंद कर देना चाहिए. इससे खाई हुई चीजें पचाने में आसानी होगी और आप पेट संबंधित दिक्कतों से बचे रहेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |