जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न,कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा एफपीओ शासन की योजनाओं की जानकारी दें-

शाजापुर,,
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एफपीओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रगति समीक्षा में एफपीओ की कार्यप्रणाली, बिज़नेस प्लान, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, बिज़नेस हेतु जरूरी लायसेंस प्राप्त करना, विभिन्न ऑनलाइन माध्यमो से मार्केटिंग करना, उत्पाद की ब्रांडिंग करना , नवाचार करना तथा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लेना, आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, नाबार्ड जिला अधिकारी श्री धीरेन्द्र कोरी, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. जीआर अम्बावतिया, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, पशु चिकित्सा डॉ. एसके श्रीवास्तव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, एलडीएम श्री विनोद कुमार कुशवाह, मत्स्य पालन विभाग से निरीक्षक श्री किशोर महाजन सहित एफपीओ एवं स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्था के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि एफपीओ के आर्थिक विकास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। साथ ही एफपीओ के प्रतिनिधियों से कहा कि वे तय करें कि उन्हें किस दिशा में जाना है। एफपीओ आर्थिक विकास के लिए किसानों से एकरूपता में उन्नत तकनीकी के साथ फसल उत्पादन करवाएं। उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रसंस्करण योजना का लाभ लें। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अम्बावतिया ने एफपीओ के प्रतिनिधियों से कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी इनपुट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। आमदनी के लिए खेती में कैसे बदलाव करें, परंपरागत खेती के स्थान पर आधुनिक तरीके से खेती कर उत्पादन में वृद्धि लाने आदि के संबंध में तकनीकी सहयोग कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री धीरेंद्र कोरी द्वारा एफपीओ के लिए नाबार्ड द्वारा उपलब्ध सहायता व योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एलडीएम, मत्स्य अधिकारी, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी उपसंचालक ने भी शासन की योजनाओं से अवगत कराया।
#FPO
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |