प्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष में ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल “विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल/ 17 जुलाई 2024

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष पर ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की मध्यप्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का तेज़ी से क्रियान्वयन कर हर व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है मिशन मोड पार कार्य कर रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में निजी न्यूज़ चैनल न्यूज़-24 एमपीसीजी के “विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश में विकास के विजन और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त करने के लिए वृहद् मंथन कर सेवाओं के गैप को चिह्नांकित किया गया है। प्रदेश के शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का रोडमैप तैयार किया गया है। मैनपावर, अधोसंरचना विकास, उपकरणों की उपलब्धता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के महत्व को समझते हुए सरकार द्वारा बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। 2003 में 5 मेडिकल कॉलेज से आज हम 14 मेडिकल कॉलेज तक पहुँच गये हैं। वर्तमान वर्ष में 3 और आगामी 2 वर्षों में 8 और मेडिकल कॉलेज संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। 12 ज़िलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालन प्रक्रियाधीन है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए हर उपलब्ध संभावना पर कार्य किया जा रहा है ताकि हर नागरिक हर क्षेत्र तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सुनिश्चित किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि आगामी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इसी दिशा में किया गया एक सशक्त प्रयास है। इसमें निरंतर जन-सहभागिता बढ़ रही है। मध्यप्रदेश कृषि विकास के साथ-साथ पर्यटन और औद्योगिक विकास पर कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ नीतिगत प्रयास किए जा रहें हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से न्यूज़-24 एमपीसीजी के सलाहकार संपादक श्री संदीप अखिल ने मध्यप्रदेश में विकास के विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |