वालेंटियर्स अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दें – कलेक्टर सुश्री बाफना,एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने नाल साहब जुलूस की बैठक में समाजजनो से कहा

—–
मोहर्रम शांति समिति सदस्य एवं नाल साहब की सवारी के लिए आयोजकों द्वारा बनाए गए वालेंटियर्स की बैठक आज पुलिस लाईन में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, मोहर्रम समिति के सदर श्री इमरान खरखरे सहित शांति समिति के सदस्य एवं वालेंटियर्स उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबोधित करते हुए कहा कि वालेंटियर्स एवं शांति समिति के सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे से करें। आमजन को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में मदद करें, किसी भी तरह की घटना नहीं होने दें। यदि कोई विवाद करता है तो उसको शांत करें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी तरह की आपत्तिजनक चर्चा न तो स्वयं करें और न ही किसी को करने दें। जुलूस में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के शामिल होने पर तत्काल सूचना दें। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भ्रम नहीं फैलाएं और ना हीं भ्रम फैलाने वाले पोस्ट को फारवर्ड करें।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि त्यौहार आमजन का है, वालेंटियर्स अच्छा काम करें, सभी सहयोग से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाएं। शांतिपूर्वक त्यौहार के आयोजन की जिम्मेदारी आयोजकगणों की है। पुलिस एवं प्रशासन सहयोगी के रूप में तत्परता के साथ उपस्थित रहेगा। सारे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रहेगी। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी वालेंटियर्स साथियों को शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस निरीक्षक थाना कोतवाली श्री बृजेश मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए जुलूस के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। साथ ही सभी से कहा कि जुलूस के लिए 25 मशालों की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है, इसका सभी पालन करें। जुलूस में किसी भी तरह के हथियार या डंडे लेकर नहीं आएं। इस मौके पर मोहर्रम समिति सदर श्री इमरान खरखरे ने भी संबोधित करते हुए सभी वालेंटियर्स से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सभी वालेंटियर्स द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की शपथ भी ली गई।


Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#festival
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |