Shajapur शिकायत वाला कृभको का डी.ए.पी. सही निकला, गत दिनों मार्केटिंग के खाद की किसान ने की थी शिकायत

शाजापुर
—–
विगत दिवस ग्राम गुराड़ियागुर्जर तहसील तराना के कृषक द्वारा शंका के आधार पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार में कृभको कम्पनी का डी.ए.पी. के मिलावट होने का समाचार प्रसारित हुआ था।

उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव के निर्देश पर तत्काल जिला स्तरीय दल द्वारा मार्केटिंग सोसायटी का निरीक्षण कर किसान द्वारा वापस की गई बोरी में से एवं मार्केटिंग सोसायटी शाजापुर में उपलब्ध स्टॉक से डी.ए.पी. उर्वरक के अलग-अलग 02 नमूने लिये जाकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला में भेजे गये थे। प्रयोगशाला में उक्त दोनों उर्वरक नमूनों का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। परीक्षण उपरांत कृभको कम्पनी के डी.ए.पी. में आवश्यक मात्रा अनुसार तत्व पाये गये। इस प्रकार किसान द्वारा शंका के आधार पर की गई शिकायत गलत पाई गई तथा कृभको कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराया गया डी.ए.पी. सही पाया गया।
#fakenews
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |