कलेक्टर सुश्री बाफना ने कालापीपल के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विद्यालय एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज कालापील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विद्यालय एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अरनियाकलां में एफएलएन कक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों से कहानी पढ़वाई एवं जोड़ के सवाल भी पूछे। बच्चों द्वारा कविता पढ़ने पर उनकी प्रशंसा की एवं उन्हें टॉफी भी दी। इसी तरह शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अरनियाकलां में कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चों से कविता पढ़वाई। साथ ही उनसे जोड़ एवं घटाने के सवाल भी पूछे। बच्चों द्वारा बोर्ड पर पूछे गये सवालों को हल किया गया, सही जवाब देने वाले बच्चों की कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों ने ताली बजाकर प्रशंसा की। कलेक्टर ने सरपंच, सचिव, शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं विद्यालय में लाने के लिए पालकों की बैठक लेकर उन्हें समझाईश देने के लिए कहा। कलेक्टर सुश्री बाफना ने शासकीय उमावि पोचानेर विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षा 10वी के विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तके मिली है अथवा नहीं के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से विषयवार शिक्षकों की जानकारी भी प्राप्त की।

कलेक्टर ने ग्राम बेरछादातार में श्री नरेन्द्र सिंह बेस स्मृति शासकीय उमावि की आईसीटी लेब का निरीक्षण किया एवं उपस्थित बच्चों से एलईडी के माध्यम से पढ़ाए जा रहे विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोचानेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेटरनिटी विंग, प्रसव पूर्व, कम्प्यूटर, फार्मेसी व दवाई कक्षों का निरीक्षण कर दवाईयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर की जाने वाली डिलेवरी एवं ओपीडी के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निपानिया खुर्द में कलेक्टर सुश्री बाफना ने मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित की जा रही मुरलीदास त्यागी गौशाला निपानियाखुर्द का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर उपस्थित सचिव एवं सरपंच को गौशाला में पौधे रोपित करने, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, चारागाह की भूमि पर से अतिक्रमण हटवाकर घास लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लसुल्डियाघाघ में गेबियन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी मापदण्ड अनुसार गेबियन निर्माण नही होने पर संबंधित इंजीनियर को तकनीकी मापदण्ड अनुसार सुधार करवाकर गेबियन निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ग्राम पोचानेर में कलेक्टर ने मनरेगा योजना अंतर्गत नंदन फल उद्यान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसान श्री मानसिंह परमार से खेत में लगाए गए अमरूद के पौधों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने श्री परमार द्वारा खेत पर निर्मित किये गये बायोगैस प्लांट को भी देखा।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पोचानेर में ही मनरेगा योजना अंतर्गत नंदन फलोद्यान का भी निरीक्षण किया। किसान श्री हरिओम परमार ने बताया कि उनके द्वारा साढ़े चार बीघा में एप्पल बोर की खेती की जा रही है, जिससे उसे प्रतिवर्ष लगभग साढ़े 6 लाख रूपये की आय प्राप्त हो रही है, इस पर कलेक्टर ने किसान श्री परमार की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कृषक श्री परमार द्वारा अपने खेत पर लगाई गई नर्सरी का भी निरीक्षण किया। श्री परमार ने बताया कि उनकी नर्सरी में लगभग 186 देश के विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खमलाय में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर एवं जल जीवन मिशन अन्तर्गत रेट्रो फिटिंग कार्य का भी निरीक्षण किया।
—–
पौधारोपण
——-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पंचायत परिसर पोचानेर एवं शासकीय उमावि पोचानेर परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जनपद पंचायत कालापीपल सीईओ श्री राजकुमार मण्डल, नायब तहसीलदार अरनियाकलां श्री आनंद जायसवाल, नायब तहसीलदार कालापीपल सुश्री किरण धाकड़, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री वीएस चौहान, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |