शाजापुर में जैन समाज का भव्य आयोजन, साध्वी जी का समाजजनो ने किया स्वागत

शाजापुर। गुरु कृपा और गुणानुराग से निर्मलता बढ़ती है। सुख का ताला केवल और केवल संतुष्टता की चाबी से ही खुलता है। समय पर समय देने वाला व्यक्ति समय पर मिल जाए तो समय को अच्छा बनाने में समय नहीं लगता। जो मन को छुआ करते हैं वही अपने हुआ करते हैं।
उक्त आशीर्वचन पपू जैन साध्वी डॉ. आदर्श ज्योतिश्रीजी मसा ने रविवार को कसेरा बाजार स्थित रत्न पोरवाल धर्मशाला में आयोजित सामाजिक धर्मसभा में प्रदान किए। इसके पूर्व साध्वी मंडल का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसका चल समारोह नगर के महुपुरा स्थित श्री महावीर स्थानक भवन से प्रारंभ होकर कुम्हार वाड़ा, सोमवारिया बाजार तथा आज़ाद चौक होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। यहां पूज्य महासति मंडल के मंगलाचरण के साथ धर्म सभा की शुरुआत हुई इसके बाद स्वागत भाषण डॉ. राजेंद्र ने दिया। स्तवन की प्रस्तुति पूज्य महासती डा.रजत ज्योति श्रीजी म.सा. ने दी। इस दौरान पूज्य साध्वी आत्मज्योति श्रीजी म.सा.भी पाट पर विराजित रहे। धर्मसभा का संचालन अजीत जैन ने किया तथा आभार चातुर्मास समिति के मंत्री दिलीप जैन ने माना। इस अवसर पर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद जैन, सचिव दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, ओसवाल समाज अध्यक्ष लोकेश जैन (बंटी), पोरवाल समाज अध्यक्ष पीयूष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही शुजालपुर, बैरछा, इंदौर तथा उज्जैन श्री संघ सहित बड़ी संख्या में नगर के सकल जैन समाजजन भी उपस्थित रहे।
विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ने भी लिया आशीर्वाद
सकल जैन समाज के मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि नगर में मंगल प्रवेश के पूर्व क्षैत्रीय विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन तथा मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल ने महूपुरा स्थित महावीर स्थानक पहुंचकर पूज्य साध्वी भगवंतों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंगल प्रवेश के चल समारोह में भी शामिल होकर धार्मिक लाभ अर्जित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |