नगर में दर्शन देने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ निकलेंगे भगवान जगन्नाथ – आज निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

शाजापुर.
विगत वर्षों की तरह इस बार फिर नगरवासियों को भगवान जगन्नाथ, बलरामजी और सुभद्रा जी के दर्शनों का लाभ मिलेगा। जबकि नगर में रथयात्रा निकाली जाएगी। 7 जुलाई शुक्रवार को निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शहर के भावसार मोहल्ला स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। डांसी रोड स्थित भगवान श्रीजगदीश मंदिर में विराजित प्रभु प्रतिमाओं को लाया जाएगा। यहां अभिषेक, शृंगार, पूजन के पश्चात तीनों प्रतिमाओं को तैयार कराए गए विशेष रथ में विराजित किया जाएगा। शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से रथयात्रा प्रारंभ होगी। इस रथयात्रा में भक्त रथ को हाथों से खींचते हुए नगर में निकलेंगे। नगर भ्रमण के पश्चात प्रात: 11 बजे रथयात्रा डांसी रोड स्थित श्री जगदीश मंदिर पहुंचेगी। यहां पर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समस्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील भावसार समाज शाजापुर, श्री जगन्नाथ मंदिर समिति भावसार समाज शाजापुर, भावसार समाज महिला मंडल शाजापुर और भावसार नवयुवक मंडल शाजापुर सहित भगवान जगन्नाथ के समस्त भक्तों ने की है।

जगन्नाथपुरी से लाई गई हैं प्रतिमाएं
जो प्रतिमाएं डांसी रोड स्थित श्री जगदीश मंदिर में विराजित है वैसी प्रतिमाएं पूरे क्षेत्र में कहीं पर भी नहीं है। बताया जाता है कि हिंदू पंचांग अनुसार जिस वर्ष दो अषाढ़ माह होते है उस वर्ष सभी स्थान जहां भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाएं विराजित है वहां प्रतिमाएं बदली जाती है। इसी क्रम में जिस वर्ष पुरी के जन्नाथ मंदिर में विराजित प्रतिमाओं के स्थान पर जब नई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हुई उसी वर्ष जगन्नाथ पुरी से भगवान की प्रतिमाओं को शाजापुर लाकर भगवान जगदीश के मंदिर के विराजित पुरानी प्रतिमाओं के स्थान पर विराजित किया गया। इसके बाद से ही मंदिर से रथयात्रा निकाली जाने लगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |