शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कलेक्टर ने की, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं, परीक्षा परिणाम सुधारें- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर

—–
सभी विद्यालयों शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं और परीक्षा परिणाम सुधारें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि प्राचार्य परीक्षा परिणाम में कमी रहने का कारण खोजें और विश्लेषण करें। जिन संस्थाओं का परीक्षा परिणाम स्तरीय है, ऐसी टॉप 05 संस्थाओं के प्राचार्यों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जायेगा। जिन विद्यालयों में खराब परिणाम रहा है, वहां विषयवार एवं विकासखण्डवार माह अगस्त से रेण्डमली परीक्षा कराई जायेगी। शिक्षकों की कमी होने पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करें। विद्यालयों में खेल गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थान रखें। छात्रावासों में विद्यार्थियों की भर्ती करें। इस अवसर पर पुस्तकों, साईकिल, छात्रवृत्ति वितरण कार्य की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिन-जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्वीकृत है, वहां अनिवार्य रूप से स्मार्ट क्लास चलाने निर्देश दिये। जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्वीकृति के बाद भी नहीं चल रही है, ऐसे विद्यालयों के प्राचार्यों को एससीएन जारी करें। विद्यालयों की प्रयोगशालाएं चालू स्थिति में रहे। पर्यावरण की रक्षा के लिए बच्चों को प्रेरित करें और पौधारोपण भी कराएं। कलेक्टर ने कहा कि गणित, इंग्लिश एवं विज्ञान के शिक्षक जिन्हें बीएलओ बनाया गया है, कि सूची उपलब्ध कराएं, उन्हें बीएलओ के कार्य से मुक्त किया जायेगा। प्राचार्य पालकों से सतत संपर्क में रहें।

इस मौके पर कक्षा 1 से कक्षा 8 वी तक के पंजीयन, पुस्तक वितरण, एफएलएन पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण आदि की भी समीक्षा की गई। बूझो जानो, फिर देखो अपना प्रदेश क्वीज प्रतियोगिता के कैलेण्डर का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, एपीसी श्री संतोष राठौर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, सीएम राईज विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित थे।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |