मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभागीय योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगतिरत कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शाजापुर के अंतर्गत ब्रिज निर्माण कार्यों, संधारण एवं रखरखाव के अंतर्गत मार्गों की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कलेक्टर ने महाप्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराएं। साथ ही उन्होंने फिल्ड भ्रमण कर खराब हो रही सड़कों को संबंधित ठेकेदार के माध्यम से सुधरवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कालापीपल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सड़कों के सोल्डर, गड्ढे को रिपेयर करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि विभाग अंतर्गत आने वाले मार्गों के पुल-पुलिया पर संकेतक बोर्ड लगवाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वर्षाकाल के दौरान जनहानि न हो, इसके लिए अभी से जीर्ण-शीर्ण पुल-पुलियाओं का चिन्हांकन कर उनकी मरम्मत आदि कार्य कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सहायक प्रबंधक एवं उपयंत्री मौजूद थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |