सहकारिता के पितृ पुरूष को किया याद – जिलेवासियों ने 16वी पुण्यतिथि पर निराश्रितों को कराया भोजन, जिले भर में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

शाजापुर। सहकारिता के पितृ पुरूष स्व. मनोहर सिंह की 16वी पुण्यतिथि पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर भी निराश्रितों को भोजन कराया गया तथा भोजन कराकर उन्हें छातों का वितरण किया गया। तो जिले के अकोदिया में श्री सिंह की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प लिया गया।
मनोहर मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थितों ने श्री सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद निराश्रितों को भोजन कराया गया। इसके बाद स्व. मनोहर सिंह के पुत्र योगेंद्र सिंह बंटी बना द्वारा छातों का वितरण किया गया। इस पर सभी ने उन्हें आशीर्वाद देकर लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंटी भैया ने कहा कि मनोहर सिंह जी बैंक चेयरमेन के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने हर जरूरतमंद को सहयोग कर उसकी मदद की। वे गुलाना के विधायक भी रहे तब भी दिन हो या रात हर समय वे मदद को तत्पर रहे। उनके विधानसभा क्षेत्र में आज भी लोग उनके किए गए कार्यों और सहायता को याद करते नही थकते। बैंक चेयरमेन रहते हुए भी उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में वो मुकाम हासिल किया जिसकी आज कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज उनकी पुण्यतिथि पर यहीं पर नहीं बल्कि कई स्थानों पर उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित कर उनके द्वारा पूरे किए गए कार्यों और उपलबध सहायता को नहीं भूले हैं। श्री सिंह ने कहा कि हमें भी उनकी तरह ऐसी छबि बनाना है कि जिसे लोग कभी न भूले। उन्होंने उपस्थितजनों से अपील की कि वे भी श्री सिंह के बताए रास्तों पर चलें और अपने जीवन को यादगार बनाएं। इस अवसर पर पं. गोविंद शर्मा, लकी बना, वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र व्यास, सीताराम पवैया, दिनेश तिवारी, राकेश शर्मा, महेश बराड़ा, कमरूद्दीन मेव, नूतन माथुर, मांगीलाल नायक, विजेंद्र पाटीदार, सोहेल खान, कमल मालवीय, आजाद मंसुरी, विकास सिसौदिया, शादाब भाई, रघु बन्ना, अजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

अकोदिया में किया पौधरोपण
सहकारिता के पितृ पुरूष मनोहर सिंह जी की पुण्यतिथि पर अकेादिया के शनि मंदिर परिसर में उनके समर्थकों व ग्रामीणों द्वारा उनके सुपुत्र योगेंद्रसिंह बंटी बना की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों ने सभी पौधों को पेड़ बनाने का भी संकल्प लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |